Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल में समुद्र में लापता ट्रॉलर बरामद, नौ मछुआरों के शव मिले, छह की तलाश जारी Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में आज से लागू हो गया नया गुंडा नियंत्रण कानून Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic

मप्र के महू में बाइक को टक्कर मारकर टैंकर से भिड़ी श्रद्धालुओं की ट्रैवलर, छह की मौत व 16 घायल

मानपुर थाना पुलिस के अनुसार कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले तीर्थयात्री गुरुवार देर शाम महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी यात्री अपने गांव लौट रहे थे।

07 Feb 2025

मप्र के महू में बाइक को टक्कर मारकर टैंकर से भिड़ी श्रद्धालुओं की ट्रैवलर, छह की मौत व 16 घायल

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में महाकाल दर्शन कर वापस लौट रहे कर्नाटक के चार श्रद्धालुओं समेत छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 16 तीर्थयात्री घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मानपुर थाना पुलिस के अनुसार कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले तीर्थयात्री गुरुवार देर शाम महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी यात्री अपने गांव लौट रहे थे। शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे मानपुर के पास तीर्थयात्रियों से भरी ट्रैवलर पहले एक बाइक से टकरा गई, इसके बाद वह अनियंत्रित होकर टैंकर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैवलर की पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चपेट में आई बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रैवलर में सवार दो श्रद्धालुओं ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। हादसे में घायल 18 लोगों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया था, जिनमें से दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में कुल छह लोगों की मौत हो गई, वहीं 16 घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गयी है। हादसे के बाद सड़क पर जाम भी लग गया था, जिसे पुलिस ने हटवा दिया है।

मानपुर थाने के एसआई रवि कुमार ने बताया कि राऊ-खलघाट हाइवे पर भेरुघाट की ओर रही ट्रैवलर नंबर डीडी-01, एक 9889 ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही बाइक को चपेट में ले लिया। इसके बाद टैंकर क्रमांक एमपी 09, एचजी 8024 में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धरमपुरी निवासी हिमांशु और सेंधवा निवासी शुभम की मौत हुई है। हादसे में ट्रैवलर में सवार दो महिलाओं की भी मौके पर ही मौत हो गई। अभी उनकी पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि 18 घायलों को एमवाय अस्पताल पहुंचाया था, जिनमें से सागर (65) और नीतू (50) की इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अभी 16 यात्री घायल हैं, जिनका उपचार जारी है।

उन्होंने बताया कि घायलों में सविता (40) पत्नी तुकाराम, रेणु (35) पत्नी सुभाष, बबीता (56) पत्नी फकीरा, राजू (63) पुत्र किशप्पू, स्नेहल (27) पत्नी रामचंद्र, मालवा (60) पत्नी कृष्णा, तीर्थ (40) पुत्र रामचंद्र, सुनीता (50) पत्नी श्रीकांत, श्रुति (32) पत्नी अमर, प्रशांत (52) कलप्पा, बांगल (55) पत्नी विद्यापा, शंकरवा (60) पुत्र बाबू, बसवराज (36) पुत्र शिवाजी, लता (62) पत्नी मुकेश, शिवराज (31) पुत्र श्रीकांत और पांडुरंगा (44) पुत्र शिवाजी शामिल हैं। ये सभी लोग कर्नाटक के बेलगांव जिले के रहने वाले हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


मप्र के महू में बाइक को टक्कर मारकर टैंकर से भिड़ी श्रद्धालु
मानपुर थाना पुलिस के अनुसार कर्नाटक के बेलगाम जिले के रहने वाले तीर्थयात्री गुरुवार देर शाम महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन पहुंचे थे। वहां से दर्शन करने के बाद सभी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News